थिम्पू में सीकर का गौरव बढ़ा
डूंडलोद ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सचिव बी.एल. रणवा को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में ‘भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
उन्हें शिक्षा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और G-25 राष्ट्रों के लिए ग्लोबल एम्बेसडर मनोनीत होने के उपलक्ष्य में यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत, अभिभावकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
#SikarSandesh #Sikar #Dundlod #Education #RajasthanNews
Sikar, Sikar | Jun 25, 2026