सारठ: पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने शहरजोरी आवास में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना, दिया जल्द समाधान का भरोसा
Sarath, Deoghar | Jun 28, 2026 पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने शहरजोरी आवास पर रविवार दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। बताया कि कई समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके से ही फोन करके समाधान को लेकर जनता को ऑफिस का चक्कर नहीं लगवाने की बात कही। कई बीमार लोगों को रिम्स भेजवाने व इलाज कराने का भरोसा दिया।