डौण्डी: प्राथमिक शाला मैदान भैंसबोड़ में 18 मई को आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर, दिव्यांगजनों का बनाया जाएगा नवीन कार्ड
Dondi, Balod | May 14, 2026 सुशासन तिहार 2026 अन्तर्गत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम प्राथमिक शाला मैदान भैंसबोड़ में 18 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने बताया कि भैंसबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत भैंसबोड़ अंतर्गत समीपस्थ 20 ग्राम पंचायतों के दिव्यांग हितग्राही भी शामिल होंगे।