बिल्हौर: बिल्हौर में अब किसानों को टोकन से मिलेगी खाद, पुलिस की देखरेख में किया जा रहा है वितरण, लोगों को राहत
बिल्हौर के शिवराजपुर में किसानों को खाद वितरण में हो रही परेशानियों को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने टोकन सिस्टम लागू किया है ।पहले खाद वितरण में भारी भीड़ के कारण खाद का वितरण नहीं हो पा रहा था। ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि टोकन से व्यवस्थित ढंग से लोगों को खाद मिल रही है। ज्यादा भीड भाड़ का सामना नहीं करना पड़ रहा है।