भदोही: चौरी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया
थाना चौरी पुलिस टीम ने सी.ई.आई.आर. (CEIR) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए दो मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने भदोही पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।विकास सरोज (निवासी- निदुर, थाना चौरी) और कृष्णानंद मिश्रा (निवासी- रबेली, परसीपुर, थाना चौरी) के गुम हुए मोबाइल बरामद किए गए।