बहराइच: विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक हुई संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह की अध्यक्षता में पंचम राज्य वित्त आयोग/15वां वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2023 24 की अनुपूरक कार्य योजना एवं जिला पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विभागों की अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गयी। बैठक में ज़िला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीरेंद्र बहादुर भी रहे मौजूद।