सदर कोतवाली मंझनपुर के सेलरहा गांव के निकट मंझनपुर सिराथू मार्ग पर बुधवार की शाम बालू लादकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से सवारी लेकर आ रहे एक ऑटो को रौंद दिया। जिसमें सवार 2 युवको की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं मृतक को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#Kaushambi #RoadAccident #SadakHadsa
Korba, Korba | Jun 25, 2026