बीना: संभागीय खेल प्रतियोगिता में लापरवाही ,हाउसिंग बोर्ड स्थित खेल परिसर में गंदे शौचालय और पानी की कमी से परेशान हुए खिलाड़ी
Bina, Sagar | Aug 17, 2026 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं सागर संभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुश्ती, वेट लिफ्टिंग और ग्रीको-रोमन स्पर्धाएं शामिल हैं।इसमें सागर, दमोह, पन्ना और छतरपुर जिले की टीमों ने हिस्सा लिया है।वहीं खेल परिसर में शौचालय में गंदगी और उनमें पानी नहीं होने से खिलाड़ी परेशान हो गए।