मणि द्वीप अकादमी, जमुई में आधुनिक छात्रावासों एवं अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का भव्य उद्घाटन बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। विद्यालय पहुंचते ही लगभग 2000 विद्यार्थियों ने तालियों, जयघोष और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री ने 80 सीटों वाले वातानुकूलित बालिका छात्रावास, 200 सीटों वाले बालक छात्रावास, आधुनिक डांस एवं जिम कक्ष का उद्घाटन किया और विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान उन्होंने सफलता के लिए अनुशासन, परिश्रम, समय का सदुपयोग और पढ़ाई के साथ खेल में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए त्याग, मेहनत और दृढ़ संकल्प सबसे जरूरी हैं।
यह आयोजन न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि है, बल्कि जमुई के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
#BhaskarNewsJamui #Jamui #ShrayasiSingh #ManiDweepAcademy #Education #HostelInauguration #Bihar #Students #SchoolEducation #Sports #IndustrialMinister #JamuiNews #BiharNews #Inspiration #QualityEducation
Jamui, Jamui | Jul 11, 2026