कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिमरिया धाम स्थित गंगा तट पर राजकीय कल्पवास मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, साधु-संत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता के लिए पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य शिविर, घाटों पर बैरिकेडिंग और नियंत्रण कक्ष सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रमुख स्नान पर्वों, दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।
जिला पदाधिकारी ने सिमरिया धाम को देश की अमूल्य धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मेला अवधि में व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#cmsamrat
#begusarai