बुढ़नपुर: गोमाड़ीह में पिकअप की टक्कर से युवक घायल, इलाज जारी
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गोमाड़ीह गांव के बनदास तिराहे पर पिकअप की टक्कर से 40 वर्षीय युवक साहबराज घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अभी तक कोई तहरीर नहीं मिलने की जानकारी दी है।