जहानाबाद: कलानौर में नीलगाय के लिए लगे करंट वाले तार से किशोर की मौत
जहानाबाद के कलानौर गांव के बधार में खेत में नीलगाय को मारने के उद्देश्य से लगाए गए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई। मृतक सुरेन्द्र साव का पुत्र था। परिजनों ने रविवार सुबह घटना की जानकारी दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में रविवार सुबह करीब 10 बजे जुटी है।