बथनाहा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में मारपीट की शिकार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहम्मद रजक मंसूरी की पत्नी मोकिमन खातून के रूप में हुई है। बताया गया कि 18 मई की रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।