सोनकच्छ: सहायक सचिव ने खेत में फांसी लगाकर जान दी
Sonkatch, Dewas | Apr 28, 2026 मंगलवार दोपहर 1 बजे सोनकच्छ तहसील की ग्राम पंचायत छायन मेना के सहायक सचिव हुकम सिंह मालवीय ने अज्ञात कारणो के चलते अपने ही खेत स्थित पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर सिविल अस्पताल सोनकच्छ भेज जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले में मर्ग कम कर जांच शुरू की गई