सिधौली: मनवा चौकी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के मनवा चौकी के पास ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक की मौत हो जाने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा है। पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी है।