भोरे: भोरे में प्रखंड कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भोरे प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार की दोपहर दो बजे जदयू के प्रखंड अध्यक्ष वृंदा सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भोरे मंडल अध्यक्ष डॉ मकेश्वर दत्त राय, सिसई मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, हुस्सेपुर मंडल अध्यक्ष विनोद दीक्षित के अलावा कई सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।