गायघाट: गायघाट प्रखंड क्षेत्र के कई पैक्स में भारी गड़बड़ी, बीडीओ ने सहकारिता पदाधिकारी से तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में पैक्स अध्यक्षों की मनमानी पर रोक लगाने और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में बुधवार शाम करीब 4 बजे में बीडीओ ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) को पत्र भेजकर दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।