जमुई: ड्यूटी के दौरान महिसौड़ी चौक पर होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 31, 2025 ईद पर्व को लेकर शहर के महिसौड़ी चौक पर ड्यूटी में तैनात एक होमगार्ड जवान की सोमवार की दोपहर 12:15 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे सहयोगीयों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां होमगार्ड जवान का इलाज किया जा रहा है। होमगार्ड जवान की पहचान माँगोचपरी गांव निवासी लालजीत रजक के रूप में हुई है