जमुई: श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में लगाए गए चार हाई मास्ट लाइट, पहले अंधेरे में खिलाड़ी करते थे तैयारी, विधायक फंड से किया गया
Jamui, Jamui | Mar 31, 2025 शहर के श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में सोमवार की शाम 6 बजे लगाए गए चार हाई मास्ट लाइट में से 3 को चालू कर दिया गया। जबकि बाकी बचे एक लाइट मंगलवार को चालू कर दिया जाएगा। बता दे कि कुछ दिन पहले अंधेरे में ही जिले के खिलाड़ी इस श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम के मैदान में तैयारी करते थे।