जमुई: हरमा पहाड़ी गांव में खाना बना रही महिला चूल्हे की चिंगारी से झुलसी, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 31, 2025 लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के हरमा पहाड़ी गांव में सोमवार की सुबह 9 बजे खाना बना रही एक महिला लकड़ी के चूल्हे से निकली चिंगारी की चपेट में आकर झुलस गई। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पहले लक्ष्मीपुर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।