जमुई: तेतरिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ की मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 31, 2025 तेतरिया गांव में पुरानी रंजिश में बड़े भाई ने छोटे भाई व भावों को रविवार को 3 बजे के करीब मारपीटकर घायल कर दिया था। जिसे अलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही सोमवार की दोपहर 12 बजे दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान तेतरिया का निवासी इंद्रदेव यादव और उसकी पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है।