राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 6 अक्टूबर, सोमवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह 6 अक्टूबर सोमवार को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे,वह दोपहर 2:00 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और राजनांदगांव में नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के साथ ही राजनांदगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे,इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।