राजनांदगांव: कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा में फर्जी बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव के कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा में फर्जी बैंक खाता उपलब्ध करने वाले करीब 2 साल से फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,इससे पूर्व दो आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा की जा चुकी हैं,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।