सोनो: राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों ने दिखाया दबदबा, जीते सात पदक
Sono, Jamui | Aug 10, 2026 मोतिहारी के रघुनाथपुर स्थित आर्य विद्यापीठ में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27 एवं 9वीं पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सोमवार एक बजे झाझा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। द चैंपियन क्लब एंड स्पीड ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबला करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य समेत कुल सात पदक हासिल किए।