बालूमाथ: आरा ग्राम में तीन मासूम भाई बहनों की एक साथ उठी अर्थी, लोगों ने नम आंखों से किया अंतिम संस्कार
शुक्रवार शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा ग्राम में फायरकले खनन के दौरान किए गए अवैज्ञानिक रूप से गड्ढे में डूबने से तीन मासूम भाई बहनों की मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है । पुलिस पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे शव परिजनों को सौंप दिया। शव गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में चीख चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।