स्पा सेंटरों पर पुलिस की ‘अचानक एंट्री’, मचा हड़कंप; CCTV से लेकर स्टाफ रिकॉर्ड तक खंगाले...
ग्वालियर में स्पा सेंटर और मसाज पार्लरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने रविवार रात शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। महिला पुलिस टीमों ने मोनार्क द फैमिली सलून और द बीच सैलून एंड स्पा समेत कई प्रतिष्ठानों में अचानक पहुंचकर स्टाफ की जानकारी, विजिटर रजिस्टर और CCTV रिकॉर्डिंग की जांच की। द हीलिंग स्पा बंद मिला। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान किसी स्थान से आपत्तिजनक सामग्री या आपत्तिजनक स्थिति में कोई व्यक्ति नहीं मिला। वहीं संचालकों को ग्राहकों का रिकॉर्ड, कर्मचारियों का सत्यापन और CCTV व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रतिष्ठान में अनैतिक गतिविधि सामने आने पर संबंधित संचालक और प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।