भदरौली में बिजली का काम करने गए महू गांव के युवक की मौत से मचा हड़कंप, आर्थिक सहायता और लापरवाही बरतने वालों पर FIR की मांग को लेकर पुलिस से हुई नोकझोंक,
थाना हजीरा के सामने घंटों चक्काजाम-
युवक की मौत से आक्रोशित परिजन थाना हजीरा के सामने सड़क पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और घटना में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की, जाम के दौरान पुलिसकर्मियों और परिजनों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी। सड़क पर जाम लगने से आवागमन प्रभावित हुआ।
आर्थिक सहायता और FIR की मांग-
परिजनों का कहना है कि युवक की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग की।