सवायजपुर: पचदेवरा में उधार देने से इनकार पर ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, दबंगई कर तोड़फोड़, केस दर्ज
रुपये उधार देने से इनकार करना एक व्यक्ति को तब भारी पड़ गया, जब दबंग ने उसे ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश कर दी और बाद में जमकर तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। मामला पचदेवरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।