बांधवगढ़: प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने ज़िला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
उमरिया जिले में जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। प्रभारी मंत्री ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, वार्ड बॉय और नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली मरीजों से भी मिले