डिंडौरी: अंशकालीन भृत्य कर्मचारी संघ डिंडोरी ने पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
डिंडोरी के अंशकालीन भृत्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार शशांक शेडे को ज्ञापन सौपा। दरअसल अंशकालीन भृत्य कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने वेतनमान, समय पर भुगतान प्रधानमंत्री योजना का लाभ सहित पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा ।