#बालाघाट
बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में पात्रता रखने वाले लोगों को वन अधिकार पट्टा देने के लिए बोंदारी में शिविर लगाया गया। शिविर में 20 दावों का परीक्षण किया गया और 09 मान्य किए गए हैं। शेष दावों में आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है। जो दावे अपात्र पाए गए हैं उन्हें निरस्त किया गया। शिविर में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर, एसडीओ फारेस्ट विनीता एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती विमला सैयाम उपस्थित रही।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#minforestmp