अम्बाला: पंजोखरा में पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में लिया, किसानों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का लगाया आरोप
Ambala, Ambala | Sep 29, 2024 पंजोखरा में आज पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प हो गई पुलिस ने इस दौरान कई किसानों को हिरासत में ले लिया है।वहीं भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन की ओर से कहा जा रहा है कि पुलिस ने निहत्थे किसानों पर लाठी चार्ज किया है और कुछ किसानों को पुलिस थाने में ले गई है।अधिक से अधिक संख्या में उन्होंने इलाके के किसानों को पंजोखरा थाने के सामने पहुंचने को कहा।