जमुई: अम्बा के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो छात्र समेत तीन लोग घायल, डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 23, 2026 जमुई- लखिसराय मुख्य मार्ग पर अम्बा के पास मंगलवार की सुबह 9:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो छात्र और दूसरे बाइक पर सवार एक व्यक्ति यानि कुल तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा तीनों घायलों को फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।