शाहजहांपुर: रोजा के चौड़ेरा गांव में अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, लोगों की जांच की गई
दरअसल रोजा क्षेत्र के चौडेरा गांव में अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान शिविर में पहुंचे लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।