खगड़िया: जेएनकेटी परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंचे एडीएम
इन्टर परीक्षा के पहले दिन जेएनकेटी परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों का आरोप था कि उन लोगों को बेवजह परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया है. हालांकि इस दौरान आक्रोशित छात्रों को समझने के लिए एडीएम राशिद आलम एवं मुख्यालय डीएसपी मुशीर आलम पहुंचे. काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित छात्र शांत हुए. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही.