खगड़िया: जिले में इंटर बोर्ड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुई शुरू, कई परीक्षार्थी पहुंचे लेट#
जिले के 23 केंद्रों पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा शुरू हुई। गेट पर परीक्षार्थियों को कड़ी जांच बाद इंट्री दी गई। परीक्षार्थियों की गेट मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। कई केंद्रों पर गेट बंद होने पर परीक्षार्थी पहुंचे। जिस पर संत परीक्षा केन्द्र पर स्टूडेंट्स अंदर जाने के लिए गेट पर थोड़ी देर हंगामा भी किया।