प्रतापगढ़: भूपियामऊ चौराहे के पास से 'आत्महत्या के लिए उकसाने' के आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति, मो. बासिर को शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे भूपियामऊ चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दहेज और संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में टीम ने विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को