राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार को जनपद पंचायत की बैठक में गुरुवार को शाम कर 4:00 बजे जनपद सदस्य प्रतिनिधि इंदर सिंह लववंशी ने गंगाहोनी ,कड़ियाहाट, निवारा गांव के विकास कार्यों के लिए ज्ञापन दिया। जिसमें खेल का मैदान, गौशाला की बाउंड्री, सड़क ,पशु अस्पताल ,मुक्तिधाम बाउंड्री, सीसी रोड सहित कई मांगे शामिल है।