फरीदाबाद: SGM नगर इलाके में दुकानदार को पीट-पीटकर किया घायल, बीके अस्पताल में कराया गया इलाज के लिए भर्ती
फरीदाबाद के SGM नगर इलाके में एक दुकानदार को कुछ युवकों ने बुरी तरह पीट दिया जिसके चलते उसे काफी गंभीर चोट आई है। घायल दुकानदार दीपक के मुताबिक एसजीएम नगर इलाके में उसकी फास्ट फूड की दुकान है। जहां पर एक लड़की काम करती है। लड़की ने जब काम में कोई गलती की तो उसने लड़की को डांट दिया था जिसके चलते लड़की ने अपने भाइयों सहित कुछ लड़कों को बुलवाकर उसे पिटवा दिया