फरीदाबाद: एनएचपीसी चौक पर अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, घायल अवस्था में बीके अस्पताल में करवाया गया भर्ती
फरीदाबाद की एनएचपीसी चौक पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद युवा गंभीर रूप से घायल हो गया । इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है पर उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक के होश में ना आने के चलते पहचान नहीं हो पाई है।