फरीदाबाद: जवाहर कॉलोनी में एक महिला ने पति और ससुर पर लगाए मारपीट और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश करने के आरोप
जवाहर कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर न केवल मारपीट बल्कि उसे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश करने की गंभीर आरोप लगाए है। फिलहाल घायल अवस्था में महिला को बीके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी महिला के बयान दर्ज नहीं कराए गए हैं।