लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे पर उठाए सवाल, कहा- जनता पेट्रोल-डीजल के लिए परेशान
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रवास पर कहा कि बस्तर में भाजपा कि बैठक होने जा रही है। इसके लिए बाकायदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी आ रहे हैं। इसके अलावा चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी बस्तर में बैठक होने जा रही है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल मिल नहीं रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन इस बैठक को लेकर तामझाम और तैयारियों में जुटा हुआ है।