जिला कलक्टर की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से आयोजित हुई समीक्षा बैठक
संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिये निर्देश
डीडवाना-कुचामन, 22 सितम्बर।
ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों की समस्याओं से जुड़े परिवादों के निस्तारण की प्रगति एवं विकसित भारत- जन सेवा अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
बैठक में जिला कलक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क पोर्टल पर नागरिक सेवाओं यथा राजस्व कार्यों, विद्युत व पेयजल आपूर्ति,सड़क, पशुपालन सहित अन्य विभागों के दर्ज परिवादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की और लंबित परिवादों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को परिवादों की नियमित रूप मॉनिटरिंग करने एवं परिवादों का संतुष्टिपूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत आयोजित हो रहे सेवा सेतु अभियान के शिविरों और अन्य गतिविधियों की प्रगति से अवगत करवाया और आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता फूल सिंह, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता अजीत सिंह, गिरिराज चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
Didwana, Nagaur | Sep 22, 2026