खोदावंदपुर: बारा वॉर्ड संख्या 6 में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा वार्ड संख्या 06 में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका की पहचान लालो राय की करीब 27 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार मृतिका का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा हुआ था। मृतिका के पति लालो राय 3 माह पहले ही काम करने के लिए बेंगलुरु गया हुआ है।