खोदावंदपुर: न्याय के लिए भटक रही खोदावन्दपुर सीएचसी की महिला सफाई कर्मी
पिछले 13 वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावन्दपुर में काम कर रही महिला सफाई कर्मी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। दौलतपुर गांव की रहने वाली सफाई कर्मी रीता देवी ने प्रखंड प्रमुख व बीडीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।इस महिला ने बताया है कि वह वर्ष 2011 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई का काम कर रही है।