खोदावंदपुर: तेतराही में एक ही परिवार के चार लोगों को दबंगों ने मारपीट कर किया जख्मी।
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतराही में दबंगों ने खुशी लाल यादव, उर्मिला देवी सहित चार लोगो के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेतराही निवासी खुशी लाल यादव, उर्मिला देवी सहित चार लोगो को लाठी डंडे से लैस होकर रंजय यादव एवं ललन यादव ने मारपीट कर जख्मी कर दिया जिसे ग्रामीणों की मदद से सीएचसी खोदावंदपुर में इलाज करवाया।