खोदावंदपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में मातृत्व अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे किया गया। ताकि गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच सेवा व उचित परामर्श प्रदान किया जा सकें। जच्चा-बच्चा के सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई।