खोदावंदपुर: नुरुल्लाहपुर में शिक्षक की गलत हड़कत का विरोध करने वाली छात्रा को केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने दिया साधुवाद।
शिक्षक की गलत हड़कत का विरोध करने वाली छात्रा को केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने साधुवाद दिया। खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सागी पंचायत अंतर्गत नुरुल्लाहपुर गांव में पीड़ित छात्रा के परिजनों से मिलकर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें उचित न्याय दिलवाने का भरोसा दिया।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने पड़िता छात्रा को झांसी की रानी बताया।