खोदावंदपुर: मेघौल गांव में एक दरवाजे पर लगी बाइक को अज्ञात
चोरों ने किया चोरी।
मेघौल गांव में एक दरवाजे पर लगी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। यह घटना सोमवार की देर रात्रि में घटी। बाइक मालिक व मेघौल गांव निवासी बिमलेश कुमार चौधरी ने इस घटना की सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया है। कि उनकी हीरो ग्लैमर बाइक BRO9V 5297 अन्य दिनों की भांति सोमवार की रात्रि उनके दरवाजे पर ही लगी हुई थी।