डीडीहाट: डीडीहाट में दूध और घी की कीमतों में बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से नई दरें लागू
डीडीहाट के दुग्ध संघ ने महंगाई को देखते हुए दूध और घी की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। 1 अक्टूबर से नई दरें लागू होंगी, जिससे काश्तकारों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एसडीएम को इस फैसले की जानकारी भी दे दी है।